फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वैद्यनगरी...भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर किया हवन

विज्ञापन
प्राणाचार्य आयुर्वेदिक संस्थान में पूजा-अर्चना व हवन करते हुए शशांक अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल व अ - फोटो : samvad
विज्ञापन
वैद्यनगरी विजयगढ़ में भगवान धन्वंतरि की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। फार्मेसी प्रबंधकों ने हवन कर भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की। आचार्य पंडित परम किशोर शर्मा, पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित श्रीकृष्ण शर्मा ने पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन

शनिवार शाम धन्वंतरि कार्यालय स्टेट पर राजेश गर्ग, त्रिलोकीनाथ गर्ग, वैद्य यतेंद्र गर्ग ने पूजन कराया। प्राणाचार्य भवन आयुर्वेद संस्थान पर शशांक अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल ने, बाबा फार्मास्युटिकल्स पर रामकिशोर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ने पूजन किया। केपी फार्मास्युटिकल्स पर वैद्य बाबूलाल यादव, वैद्य ललित यादव ने पूजन किया। चरक फार्मेसी पर जितेंद्र आर्य, भारद्वाज फार्मेसी पर नितिन भारद्वाज और वैद्य अखिल तिवारी ने पूजा-अर्चना कराई।
पंडित परम किशोर शर्मा ने कथा सुनाई। कुछ फार्मेसी कार्यालयों में भगवान धन्वंतरि की पूजा रविवार को होगी। इस मौके पर मुरारीलाल गर्ग, वैद्य स्वदेश अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल, डॉक्टर गंगा प्रसाद, त्रिलोकीनाथ गर्ग, नीरज गोयल, ,पंकज गोयल, हरीश गर्ग, वैद्य शशांक अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें