फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धनतेरस पर अनाज मंडियों में खूब बिका धान

विज्ञापन
खैर स्थित मंडी में लगा धान का ढेर। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
दिवाली पर मंडियों में छुट्टी होने से पहले शनिवार को पौने दो लाख से ज्यादा बोरे धान की खरीद हुई। खैर मंडी में ही एक लाख बोरे से ज्यादा धान खरीदा गया है। किसान देर रात तक अपने माल की तौल कराते रहे।
विज्ञापन

खैर मंडी में चार दिन की छुट्टी घोषित होने से पहले किसानों ने शुक्रवार रात से ही मंडी में धान की आवक शुरू कर दी थी। शनिवार दोपहर तक मंडी में करीब एक लाख बोरी धान की भारी आवक हो गई। मंडी कमेटी के अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने बताया कि मंडी में दिवाली की छुट्टी की जानकारी होने के कारण अंतिम दिन किसान मंडी में भारी संख्या में पहुंच गए। इगलास मंडी में दिवाली के त्योहार से पहले धान की भरपूर खरीद हो रही है, जिसमें आसपास के जिलों के किसान भी शामिल हैं, धनतेरस पर 15 हजार बोरों की खरीद हुई है।
छर्रा में धनतेरस के पर्व के चलते धान की खरीद 15 हजार बोरे के करीब रही, इसे त्योहार का असर माना जा रहा है। मंडी में आज बासमती धान की 1509 और 1692 किस्म की कीमत 2900 से 2950 रुपये प्रति क्विंटल रही। सुगंधा 2550 रुपये प्रति क्विंटल, चंदन 2200 रुपये प्रति क्विंटल रहा। गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि मंडी में दिवाली की छुट्टी रविवार से बृहस्पतिवार तक रहेगी। गभाना आढ़त संघ के अध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि आज 15 हजार बोरे धान की खरीद हुई है। हरदुआगंज मंडी में चार दिन दिवाली का अवकाश रहेगा। मंडी प्रभारी के मुताबिक एक अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक करीब 49 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, आज भी काफी मात्रा में माल खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें