- वर्ष 2002 में नगेंद्र चौधरी सपा हारे
- वर्ष 2007 में जगवीर सिंह सपा हारे
- वर्ष 2012 में गुरविंदर सिंह सपा हारे
- वर्ष 2017 में प्रशांत वाल्मीकि सपा हारे
- वर्ष 2022 में गठबंधन से रालोद प्रत्याशी भगवती प्रसाद हारे
- वर्ष 2024 में चारू कैन सपा हारीं
चार राउंड में पिछड़े थे भाजपा के सुरेंद्र दिलेर
31 राउंड की मतगणना के दौरान चार राउंड ऐसे रहे जब सपा प्रत्याशी चारू कैन ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर को पछाड़ दिया था। 13 राउंड तक भाजपा लगातार बढ़त बनाए रही, लेकिन 14 वें राउंड में सपा ने भाजपा को पछाड़ दिया। इस राउंड में भाजपा को 2535 वोट, सपा को 2547, बसपा को 304 वोट मिले। जैसे भी भाजपा पीछे हुई तो भाजपाइयों में खलबली मच गई।
हालांकि भाजपा 15वें राउंड में भाजपा आगे हो गई, लेकिन 16वें राउंड में फिर सपा आगे निकल गई। इस राउंड में भाजपा को 3193 वोट, सपा को 3730, बसपा को 408 वोट मिले। इसी तरह 23वें और 29वें राउंड में भी सपा ने भाजपा को पछाड़ा, लेकिन कुल वोटों का अंतर पहले राउंड से आखिरी राउंड तक ज्यादा होने के कारण भाजपा जीत गई। जिन राउंड में भाजपा पिछड़ी है उनसे संबंधित क्षेत्रों में सपा का प्रभाव है तथा कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां सपा प्रत्याशी चारू कैन के ससुर तेजवीर सिंह गुड्डू की रिश्तेदारियां हैं।