फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की आंख मिचौली से बहुत सारे लोगों की मंगलवार की रात खराब हो गई। मान सरोवर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी हुई। भीषण गर्मी में लोग टहल कर या करवट बदल कर बिजली आपूर्ति सुचारू होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार से तापमान अचानक बढ़ गया है। भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटने से लोग बेहद परेशान रहे।
पूरे दिन एवं रात एडीए कॉलोनी, स्वर्ण जयंती नगर, कुलदीप विहार, विद्यानगर, मानसरोवर से लेकर शहर के अन्य कई क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली चलती रही। शहरी वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि मानसरोवर फीडर पर लोड बढ़ने के कारण दिक्कत हो रही थी, जिसे दूर कर दिया गया है। गर्मी बढ़ने के बाद एसी, कूलर आदि का लोग ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी वजह से खपत में इजाफा हुआ है। मानसरोवर फीडर पर 300 एंपियर लोड आ रहा था। इसकी वजह से मशीन बार-बार ट्रिप कर रही थी। अब समस्या को दूर कर दिया गया है। मानसरोवर एवं जनकपुरी फीडर अब 150-150 एंपियर लोड कर दिया गया है। यह समस्या दो साल से थी। अब दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें