तीनों विधायकों ने अपनी-अपनी निधि का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सड़कों पर किया। ग्रामीण इलाकों की सड़कों को सीसी और इंटरलाकिंग कराकर ग्रामीणों को बेहतर सुविधा प्रदान की है। इगलास विधायक ने इगलास में छह, लोधा में चार व गोंडा में दो सड़कों का निर्माण कराया है। छर्रा विधायक ने धनीपुर के छह, अकराबाद में छह और गंगीरी में सात और कोल विधायक ने धनीपुर में आठ, गोंडा व लोधा में दो-दो सड़कों का निर्माण कराया है।
गत वर्ष की खर्च हो चुकी है सभी विधायकों की निधि
2022-23 और 2023-24 में सरकार ने सभी को पांच-पांच करोड़ रुपये विधायक निधि उपलब्ध कराई है। जिसे विधायकों ने विकास कार्य पर खर्च कर दिया। इसमें सबसे ज्यादा कार्य सड़कों पर हुआ है। अतरौली विधायक ने यात्री शेड, बारात घर सहित सोलर आदि पर भी निधि को खर्च किया है। वहीं बरौली विधायक ने भी यात्री शेड, बारात घर आदि का निर्माण कराया है।
दो एमएलसी ने खर्च की निधि, एक का प्रस्ताव लटका
अलीगढ़ जिले में तीन एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह और तारिक मंसूर है। 2024-25 में इनके खाते में भी ढाई-ढाई करोड़ निधि आई। जिसमें एमएलसी ऋषी पाल सिंह व तारिक मंसूर ने सड़क निर्माण पर खर्च किया है। इसके अलावा ऋषिपाल सिंह ने लगभग 26 लाख रुपये व प्रो. तारिक मंसूर ने 17 लाख रुपये हाथरस में विकास कार्य के लिए दिया है। जबकि डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सात लाख रुपये मैनपुरी को भेजा है। डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह का प्रस्ताव किन्हीं कारणों से लटका हुआ है।
पांच करोड़ रुपये गैर जिलों को भेजा माननीयों ने निधि
अपने जिले के विकास के साथ ही माननीय दूसरे जिलों के विकास का भी पूरा ख्याल रख रहे है। 2023-24 में एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने बिजौली, शहर, लोधा, गोंडा, टप्पल व धनीपुर में सड़कों का निर्माण करवाया है। इसके साथ ही लगभग पौने दो करोड़ रुपये हाथरस के विकास को भेजा था। वहीं डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने हाई मास्ट लाइट लगवाई है। जिस पर लगभग 70 लाख रुपये खर्च आया। इसके अलावा लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये क्षेत्र के आने विभिन्न जिलों को भेजा है।
- सासनी गेट से खैर मार्ग
- भुजपुरा से कोतवाली तक का मार्ग
- मेलरोज बाईपास से जलालपुर मार्ग
- अचलताल से महेंद्रनगर मार्ग
- गोमत चौराहा से नादापुल मार्ग
अतरौली विधानसभा क्षेत्र के बदहाल मार्ग
- अतरौली से बहरावद भूड़ नगरिया मार्ग
- अतरौली से पनहेरा मार्ग
- साथरा से रामघाट बंबा की पटयी बाया दीनापुर
- अतरौली से गियासपुर तेहरा मार्ग
बरौली विधानसभा की जर्जर सड़कें
- साधु आश्रम से खेड़ा बुजुर्ग मार्ग
- मेंमड़ी से छलेसर मार्ग
- मुजफ्फरा से गोधा रोड मार्ग
- गोपालपुर से कासिमपुर मार्ग