फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश के बाद शहर में दो घंटे तक जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
रामघाट रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोमवार की सुबह मौसम खुशनुमा रहा। 11:30 बजे शहरभर में बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। दोपहिया वाहन चालक भीगने से बचने के लिए पेड़ों और दुकानों के नीचे खड़े नजर आए, लेकिन बारिश के बाद बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था ने लोगों को परेशान कर दिया। शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहन सवार करीब दो घंटे तक जाम में फंसे नजर आए।
विज्ञापन



करीब डेढ़ घंटे तक चली बारिश के बाद दोपहर 1:00 बजे जब बादल छंटे तो सड़कों पर वाहन फिर से रफ्तार भरने लगे। इधर, स्कूलों की भी छुट्टी हो गई। बच्चों की बसें, वैन और अभिभावक सड़क पर थे। इस दोहरी हलचल के बीच शहर के कई प्रमुख चौराहों की ट्रैफिक लाइटें पानी और तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गईं। सिग्नल बंद होने से शहर के प्रमुख चौराहों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। सड़कों पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। करीब दो घंटे तक लोगों को जाम में फंसना पड़ा। .. इस खबर की पांच शानदान हेडिंग बनाओ


केला नगर चौराहा : यहां वाहन जाम में फंसे हुए थे। इसका असर रामघाट रोड और दोदपुर मार्ग तक दिखाई दिया। वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे।
किशनपुर तिराहा व मैरिस रोड : ट्रैफिक लाइट बंद होने से यहां भी हालात बेकाबू नजर आए। लक्ष्मीबाई मार्ग से लेकर मैरिस रोड और सेंटर पॉइंट तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन

लाल डिग्गी रोड : मुख्य चौराहे पर फैली अव्यवस्था के कारण इस ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद नजर आया। सड़क लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था।

बारिश के बाद उमस ने किया परेशान
जैसे ही बारिश थमी, धूप ने दोबारा तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सड़कों पर जाम में फंसे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आए। पसीना पोछते हुए दोपहिया वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। स्कूल से घर लौट रहे छोटे-छोटे बच्चे और दफ्तर जाने वाले लोग करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे।

- बारिश के बाद मैरिस रोड पर जलभराव हो गया। बारिश के पानी से बचने के लिए वाहन चालकों ने दोदपुर का रुख किया। वहां जाम लगने पर केला नगर चौराहे पर जाम लग गया। इसके बाद वाहन चालक मैरिस रोड की मुड़ गए। उसी समय स्कूलों की छुट्टी हुई तो वहां पूरे क्षेत्र में यातायात बाधित हुआ। ट्रैफिक लाइट बंद होने की जांच कराई जाएगी। - प्रवीण कुमार यादव, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें