फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से मिली थोड़ी राहत

Fri, 15 Apr 2022 11:56 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
धूल भरी उड़ती आंधी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। तेज आंधी के चलते शहर से देहात तक  कई जगह विद्युत लाइनों में फाल्ट हो गए। इस कारण जिले भर में बिजली संकट गहरा गया। बिजली कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे। कई स्थानों पर लाइन व पोल क्षतिग्रस्त होने से विभाग का लाखों रुपये का नुकसान भी हो गया।
विज्ञापन



अप्रैल माह में मई जून जैसी गर्मी ने लोगों को मुश्किल में डाल रखा है। लगातार तापमान 40 के पार पहुंच रहा है। शुक्रवार शाम को अचानक आसमान में बादल छाने के साथ लोगों ने सोचा कि आज बारिश होगी।



गर्मी से निजात मिलेगी, लेकिन धूल भरी आंधी ने बादलों को साफ कर दिया। तेज आंधी के चलते  गिजरौली सबस्टेशन, ओढ़पुरा, वाटरवर्क्स व देहात के नगला रति, हसायन, महौ, सलेमपुर आदि सब स्टेशनों से निकलने वाली लाइनों में फाल्ट हो गए। इस कारण बिजली सिस्टम चरमरा गया। बिजली गुल होने के चलते लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन




वहीं बदले मौसम को लेकर अन्नदाता की धड़कनें बढ़ गई हैं। किसानों को गेहूं की फसल खराब होने का डर सता रहा है। देहात में कई इलाकों में लोग बिजली के लिए तरस गए। शुक्रवार को आई आंधी से कई स्थानों पर बिजली के पोल व लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण विभाग का भी लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें