फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कासिमपुर पावर हाउस के राख प्रदूषण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम कोल संजीव कुमार ओझा को ज्ञापन देते ग्रामीण। - फोटो : JAWAN
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाउस के राख प्रदूषण के खिलाफ व 24 घंटे बिजली की मांग को लेकर बुधवार को गांव नगौला व क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस के महाप्रबंधक को खरी खोटी सुनाई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि परियोजना के अधिकारी ग्रामीणों के धैर्य की परीक्षा न लें। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम कोल संजीव कुमार ओझा ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द ही शासन के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अनूपशहर रोड स्थित गांव नगौला के शिव मंदिर पर हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस के राख प्रदूषण के खिलाफ, पांच किमी क्षेत्र में मुफ्त बिजली के साथ 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर गांव नगौला के लोग कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। सुनवाई न होने पर बुधवार को ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कासिमपुर पावर हाउस के महाप्रबंधक को खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन को उनकी समस्या से कोई लेने देना नहीं है, इसलिए मौके पर कोई अधिकारी नहीं आ रहा है। विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रधानों ने प्रशासन व परियोजना प्रबंधक के रवैये की आलोचना की। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता उपेंद्र सिंह नीटू ने कहा कि प्रदूषण की समस्या वाकई गंभीर है । क्षेत्र को 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए । उन्होंने कहा कि दोनों ही समस्याओं का निराकरण पूर्व मंत्री और विधायक ठाकुर जयवीर सिंह द्वारा शीघ्र ही कराया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम कोल संजीव कुमार ओझा को लोगों ने ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि एसडीएम ने हमारा ज्ञापन ले लिया है, लेकिन उन्होंने समस्या के समाधान की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है। जब तक समाधान नहीं होता धरना जारी रहेगा। इस दौरान ग्राम नगौला, रामपुर, जवां, छोटा जवां, कासिमपुर, चाऊपुर, पैंठ बाजार आदि क्षेत्र के लोगों के साथ प्रियबन्धु आर्य, सुवेन्द्र सिंह, मनोज बघेल, सौनू पंडित, हेमवीर, लक्ष्मण, नाहर सिंह, खेम सिंह, मनीष शर्मा, मनीष पचौरी, राजेश अग्रवाल, अर्जुन सिंह, डोरीलाल शर्मा, चेतन, डाक्टर रामबाबू आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें