फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली को जिला बनाने की खबर से लोगों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली को कल्याण सिंह के नाम से नया जिला बनाने की खबर से यहां के लोगों में बेहद खुशी है। लोगों का कहना है कि यदि प्रदेश सरकार जिला घोषित करती है तो यह अतरौली के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। व्यापारी, किसान, समाजसेवी, नेता सभी लोग प्रदेश सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन



- बाबूजी कल्याण सिंह से अतरौली की पहचान है। देश और विदेशों में भी उनके नाम को जाना जाता है। उनके नाम से अतरौली का जिला बनना बड़ी उपलब्धि होगी। वर्षों का सपना सच होने जा रहा है। -
प्रशांत गुप्ता गोलू, उद्यमी

- जिला बनाने की उनके पुत्र राजवीर सिंह ने जो पहल शुरू की है यह बेहद सराहनीय कदम है। बाबूजी की कर्म और जन्म स्थान को सरकार बड़ा सम्मान देने जा रही है, यह गर्व की बात है। मुख्यमंत्री का आभार। - राजीव अग्रवाल, कारोबारी
विज्ञापन


- अतरौली को बाबूजी के नाम से दुनिया में पहचान मिली। अब जनता भी अतरौली को उनके नाम से जिला मुख्यालय बनते देखना चाहती है। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। -
दीपक लोधी, बहरावद




- सालों से अतरौली को जिला बनते देखने की लोगों की ख्वाहिश थी। पूरा विश्वास है कि जनता की भावनाओं को देखते हुए योगी सरकार अतरौली को जल्द ही जिला घोषित करेगी। - मनुदेव भारद्वाज

- जिला बनने से अतरौली का विकास रफ्तार पकड़ेगा और विकास के नए आयाम छुएगा। बाबूजी के नाम से जिला बनने के खबर से बेहद खुशी हो रही है। - दुर्गेश वार्ष्णेय, अध्यक्ष व्यापार मंडल

2010 से उठी थी जिला बनाने की मांग
अतरौली नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन साजिदा बेगम ने बताया कि उनके मरहूम पति डॉ. मुवीन इफ़्तिख़ार ने 2010 में अतरौली-डिबाई को मिलाकर नया ज़िला बनाने की मुहिम शुरू की थी। उन्होंने उस वक्त इसे जन आंदोलन बनाया था। जनता के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया, रैली निकालीं, ज्ञापन दिए। इस मुद्दे को प्रदेश सरकार तक पहुंचाया। उस समय भी उनको व्यापक जनसमर्थन मिला था। 2012 में मुवीन इफ्तिखार के निधन के बाद यह आवाज थम गई थी, लेकिन बुझी नहीं। अब जिला बनाए जाने की संभावनाओं से बेहद खुशी हो रही है। सरकार को अब यह कार्य पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें