फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब प्रकरणः मुनादी से लोगों को कर रहे आगाह शराब, बीयर की दुकानों में जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का सिलसिला जारी है। पोस्टमार्टम हाउस में लाशों की लाइन लगी है। प्रशासनिक अमला अभी तक जहरीली शराब के गोदाम तक नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में आशंका है कि कई और लोग इस जहर को गटक कर काल के गाल में समा सकते हैं। इसलिए शनिवार को सभी तहसीलों में मुनादी कर आम जनता को ऐसी संदिग्ध शराब पीने से आगाह किया गया। गभाना, लोधा, इगलास, गोंडा, अतरौली, खैर में एसडीएम की देखरेख में पुलिस और आबकारी टीमों ने लोगों को आगाह करने के साथ देशी शराब की दुकानों में ताबड़तोड़ जांच पड़ताल की। जहां माल में थोड़ी बहुत भी गड़बड़ी मिली उस दुकान को सील कर दिया गया। अभी तक करसुआ, ककोला, छेरत, पछपेड़ा की देशी शराब की दुकानों को माल के रिकार्ड नहीं रखने सहित अन्य अनियमितताओं पर सील किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सभी देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर, मॉडल शॉप, भांग की दुकानों की सघन जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया है। जांच पड़ताल के बाद ही दुकानों का नियमित संचालन हो सकेगा। इन दुकानों में तैनात सेल्स स्टाफ का भौतिक सत्यापन हो रहा है। ठेका लेते वक्त जिन सेल्स कर्मियों का ब्यौरा दिया गया था, वही मौके पर मिले या कोई अन्य व्यक्ति। कोई अन्य व्यक्ति मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई होना तय है। पूरे जिले में चेकिंग करने के लिए तहसीलों पर एसडीएम की देखरेख में पुलिस और आबकारी अधिकारियों की पांच टीमें दिन भर जुटी रही। एसडीएम कोल रंजीत सिंह के साथ सीओ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ने शहर के आसपास की दुकानों में जांच कराई। इनके साथ आबकारी निरीक्षक सेक्टर एक और दो मौजूद रहे। अतरौली एसडीएम के साथ सीओ अतरौली और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो ने जांच कराई। खैर एसडीएम, गभाना एसडीएम और इगलास ने सीओ के साथ जांच पड़ताल की है। दुकानों की इस गहन जांच की रिपोर्ट सोमवार को लखनऊ भेजी जानी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हो रही जांच भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें