फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉटलिंग प्लांट के पीछे मिली जहरीली शराब सप्लाई करने वाली कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधा, खैर व गोंडा क्षेत्र में शराब तस्कर रालोद नेता अनिल चौधरी के कारिंदे वैगन-आर कार से जहरीली शराब की सप्लाई करते थे। यह कार करसुआ गांव के बाहर स्थित बॉटलिंग प्लांट के पीछे शुक्रवार रात पुलिस को खड़ी मिली, जिसमें से ढाई पेटी माल के करीब 116 जहरीली शराब के पौवा बरामद किए गए हैं। इधर, पुलिस ने शुक्रवार को दर्ज किए तीन मुकदमों से संबंधित छह लोगों को शनिवार को जेल भेज दिया, जिनमें पूर्व ब्लाक प्रमुख जवां व रालोद नेता शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार शुक्रवार को हुए घटनाक्रम में जवां, लोधा व खैर में तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मुकदमों के संबंध में जवां में दर्ज मुकदमे 50 हजार के इनामी भाजपा नेता ऋषि शर्मा की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख जवां रेनू शर्मा, द्वषि के भाई कपिल शर्मा को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया था। जिनमें से कपिल से तमंचा मिला है, जबकि रेनू की निशानदेही से उनके जवां स्थित फार्म हाउस से देशी शराब बोतल के 150 ढक्कन, 200 रेपर गुड इवनिंग, 150 सील ढक्कन बरामद किए गए। इन दोनों को जेल भेज दिया गया।
इधर, लोधा पुलिस ने शराब ठेकेदार नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसकी वैगनआर कार को भी रात में बरामद किया गया। इस कार से 116 पौवा नकली शराब के बरामद किए गए। साथ में 394 ढक्कन, 100 बारकोड बरामद किए गए। इसी कार से पूरे इलाके के ठेकों पर शराब की खेप पहुंचाई जाती थी। इसी पुलिस ने नरेंद्र के रिश्तेदार करसुआ ठेके के लाइसेंसी गंगासहाय निवासी कृष्णाधाम कॉलोनी थाना सासनीगेट को भी पकड़ा और दोनों को जेल भेज दिया। इधर, खैर पुलिस ने अजय निवासी लोधा व रालोद नेता अनिल चौधरी निवासी धारागढ़ी गोंडा को एक पास बुक, दुकानों के लाइसेंस की छायाप्रति, शिकायती पुस्तिका, स्टॉक रजिस्टर, स्टेटमेंट बुकलेट सहित पकड़कर जेल भेजा है। एसएसपी ने बताया कि अभी इन मामलों के अन्य इनामी आरोपियों की तलाश जारी है। कुल छह टीमें इस पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

रात को ही करसुआ ठेके से हटाया माल
अनिल चौधरी रैकेट के सदस्य शराब ठेकेदार नरेंद्र ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा है कि करसुआ में सुनील की मौत को लेकर बृहस्पतिवार रात में ही शोर मच गया था और गांव से उसे यह खबर मिल गई थी। इस खबर पर उसने रात में ही ठेके से माल हटाया था और गाड़ी में रखकर माल बॉटलिंग प्लांट के पीछे छिपा दिया था।
रैपर व बार कोड खुद ही लगा लेते थे
पूछताछ में नरेंद्र ने स्वीकारा कि हमें जो माल मिलता है, उसमें वैसे तो रैपर व बारकोड लगकर आता था। मगर कभी कभी वह फैक्टरी के रैपर व बार कोड की तरह मजबूत न होने के कारण हट जाता था। इसलिए वे अपने पास ही रैपर व बार कोड रखते थे और माल पर खुद ही लगा लेते थे।
हू ब हू मिलता जुलता है पौवा
बरामद किया गया गुड ईवनिंग ब्रांड का पौवा असली माल से हू ब हू मिलता है। उसके नकली होने की पहचान कर पाना बेहद मुश्किल है। बस स्कैन करने पर उसका बार कोड नहीं मिलता था। यही उसके पकड़े जाने की पहचान है।
ये दो मुकदमे और दर्ज, चार गिरफ्तार
पिसावा में हुई मौतों के बाद शनिवार को रनवीर सिंह निवासी शादीपुर की तहरीर पर विवेक कुमार सांरगपुर खुर्जा बुलंदशहर (सेल्समैन), नीरज चौधरी नरायनपुर खैर (ठेकेदार), संदीप कुमार उर्फ अर्जुन शादीपुर पिसावा (अवैध विक्रेता), वीरपाल शादीपुर पिसावा (अवैध विक्रेता) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं टप्पल में हुईं मौतों को लेकर दलवीर सिंह निवासी मादक की तहरीर पर सोनू शर्मा ताहरपुर टप्पल (सेल्समैन), नीरज शर्मा ताहरपुर टप्पल (सेल्समैन), अजय चौधरी गौमत खैर (संचालक), अर्जुन सिंह गौमत खैर (अनुज्ञापी धारक) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से सोनू, नीरज व अजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें