फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: टीआर कॉलेज चपरासी की हत्या, कॉलेज परिसर में मिला शव, जलाने का प्रयास, पार्किंग ठेकेदार गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2026 03:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में टीकाराम डिग्री कॉलेज परिसर में एक चपरासी की हत्या कर दी गई। जिसका शव कॉलेज परिसर में पड़ा मिला। हमलावरों ने हत्या के बाद शव को जलाने का भी प्रयास किया। 
विज्ञापन
चपरासी धर्मेंद्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के टीकाराम कन्या महाविद्यालय के चौकीदार धर्मेंद्र बघेल (42) की 29 मार्च सुबह कॉलेज परिसर में ही सिर पर ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई। बाद में केमिकल व सूखे पत्ते डालकर शव जलाने का प्रयास किया और सूखी नाली में शव छिपाकर दिया। वारदात को कॉलेज के ही पार्किंग ठेकेदार ने कमेटी के एक लाख रुपये विवाद में अंजाम दिया है। पुलिस ने चंद घंटों में घटना का खुलासा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार किशनपुर गली नंबर छह निवासी धर्मेंद्र की नौकरी अपने स्वर्गीय पिता रामेश्वर उर्फ रमेश चंद्र की जगह मृतक आश्रित के रूप में लगी थी। चार भाइयों में सबसे बड़े व तीन बच्चों के पिता धर्मेंद्र की ड्यूटी इन दिनों सुबह छह से दो बजे तक चल रही थी।

छोटे भाई राजेंद्र के अनुसार रोजाना की तरह वे सुबह छह बजे के आसपास बाइक से कॉलेज चले गए, इसके बाद वह अचानक गायब हो गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे रोजाना काॅलेज परिसर में ही रहने वाले लैब सहायक संजीव के साथ चाय पीते थे। करीब साढ़े सात बजे धर्मेंद्र की पत्नी ममता के पास फोन आया कि उनके पति आज कॉलेज क्यों नहीं आए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी ने कॉलेज जाने की बात कही और फोन मिलाया तो फोन बंद था। इसके बाद साथी स्टाफ व घर से कॉलेज पहुंचे परिजनों ने धर्मेंद्र की कॉलेज के अंदर व बाहर तलाश शुरू कर दी। करीब 9:30 बजे पुलिस को भी गुमशुदगी सूचना दे दी तो इलाका लैपर्ड भी कॉलेज में पहुंच गई। धर्मेंद्र की तलाश शुरू की।

इसी दौरान 11:30 बजे पार्किंग के पीछे के हिस्से में गांधीआई अस्पताल की चहारदीवारी के पास एक सूखी नाली में बच्चों व कॉलेज स्टाफ की नजर खून के धब्बों व नाली की पटिया पड़ी। पटिया हटाकर देखा तो पत्तों से ढका जली अवस्था में खून से लथपथ शव मिला। सिर में ईंटों के प्रहार से गंभीर चोट थी और नाक से खून बह रहा था। आनन फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर सीओ तृतीय, थाना पुलिस के साथ-साथ फील्ड यूनिट आदि पहुंच गए। प्राचार्य सहित कॉलेज का तमाम स्टाफ भी एकत्रित हो गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की और संदेह होने पर कॉलेज परिसर में वाहन पार्किंग के ठेकेदार गांधीपार्क की प्रीमियर नगर कालोनी के हीरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। चंद घंटों की पूछताछ में उसने रुपयों लेनदेन विवाद में हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी कार्रवाई की जा रही है।
टीआर कॉलेज परिसर में चौकीदार की हत्या इसी कॉलेज के पार्किंग ठेकेदार ने रुपयों के विवाद में की है। यह बात साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर उजागर हो गई। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी साक्ष्य संकलन का काम जारी है।-सर्वम सिंह, सीओ तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें