फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अब नहीं रुकेगी पेंशन, पंचायत सहायक बनेंगे मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन ले रहे 20 फीसदी से अधिक लोगों की पेंशन आधार कार्ड व मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक न होने से रुक गई है। ऐसे लोगों की मदद के लिए ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी दी गई है, जो ऐसे सभी पेंशनधारकों की सूचना बनाकर उनके खाते अपडेट कराएंगे। शहरी क्षेत्र में जनसेवा केंद्र प्रभारी इस कार्य को करेंगे।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन पाने वाले लाभार्थियों को अब अपने आवेदन के साथ आधार कार्ड को लिंक कराना होगा अन्यथा उन्हें पेंशन की अगली किस्त नहीं मिल सकेगी। बैंक खातों के संचालन के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। हालांकि अभी अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि पेंशन लाभार्थियों के आधार लिंक कराए जाने का कार्य लगातार जारी है। आधार कार्ड लिंक नहीं कराने वाले पेंशन लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि का भुगतान नहीं हो सका है।
ग्राम पंचायत सहायक बनेंगे मददगार
वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशनरों के आधार कार्ड व मोबाइल नंबर खाते से लिंक कराने को ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी दी गई है, जो ऐसे सभी पेंशनधारकों की सूचना बनाकर उनके खाते अपडेट कराएंगे। शहरी क्षेत्र में जनसेवा केंद्र प्रभारी इस कार्य को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धनंजय जायसवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें