फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छत पर बैठा था मोर, कुत्तों ने पीछे से किया हमला, राष्ट्रीय पक्षी की मौत

Thu, 04 May 2023 08:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में इगलास क्षेत्र के गहलऊ स्थित गांव नगला जुझार में गुरुवार की दोपहर एक मोर छत पर बैठा हुआ था। तभी पीछे से आए दो कुत्तों ने मोर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृत मोर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में कुत्तों के आदमी और बच्चों पर हमले के बाद अब पक्षी पर भी हमले शुरू हो गए हैं। छत पर बैठे राष्ट्रीय पक्षी मोर पर कुत्तों ने हमला किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मोर को अस्पताल ले जाया गया, पर वहां मोर को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


अलीगढ़ में इगलास क्षेत्र के गहलऊ स्थित गांव नगला जुझार में गुरुवार की दोपहर एक मोर छत पर बैठा हुआ था। तभी पीछे से आए दो कुत्तों ने मोर पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने मोर को बचाने की कोशिश की, तब तक कुत्तों ने उसे गंभीर घायल कर दिया। मोर वहीं पर बेसुध होकर गिर गया। 

ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पीआरवी गोंडा सरकारी अस्पताल ले गई, जहां  मोर मृत घोषित कर दिया गया। राष्ट्रीय पक्षी होने के कारण थाने से भी एसएसआई मोहम्मद नदीम के नेतृत्व में टीम और प्रभारी निरीक्षक विजय कांत शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मोर का सम्मान पूर्वक पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग की टीम ने मोर को दफना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें