फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शौचालय होने और प्रयोग करने संबंधी शपथ पत्र पर ही मिलेगा वेतन

Thu, 22 Mar 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक लेते जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में शौचालय होने तथा उसके प्रयोग करने का शपथपत्र दो, तभी इस माह का वेतन मिलेगा। स्वच्छ भारत मिशन को परवान चढ़ाते हुए नवागत डीएम चंद्रभूषण सिंह ने यह आदेश कर सभी सरकारी एवं संविदाकर्मियों को हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन


यही नहीं उन्होंने जिला स्तर पर कोर कमेटी, ब्लाक स्तर पर ब्लाक लेबल कमेटी एवं ग्राम स्तर पर क्रियान्वयन समिति का गठन कराकर खुले में शौच की निगरानी बढ़ा दी। इस सबके मध्य उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की साइट पर क्लिक कर टप्पल को 170वां ओडीएफ गांव घोषित कर दिया। 

स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन के संबंध में हुई बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्पष्ट कहा कि खुले में शौच मुक्ति अभियान में तेजी लानी होगी। इसके लिए हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी। सभी सरकारी एवं संविदा कर्मचारियों को सबसे पहले अपना रवैया सुधारना होगा। उन्हें अपने घर में शौचालय का शपथ पत्र देना होगा। तभी उनका इस माह का वेतन निकलेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर गठित जिला स्तर पर कोर कमेटी में डीपीआरओ, सीएमओ, बीएसए, डीडीओ, डीपीओ को रखा गया है। जबकि ब्लाक स्तर पर ब्लाक लेबल कमेटी में बीडीओ अध्यक्ष, एबीएसए, एमओआईसी, सीडीपीओ, एडीओ शामिल हैं। इधर ग्राम स्तर पर गठित क्रियान्वयन समिति में आशा, आंगनबाड़ी, अध्यापक, कोटेदार, चौकीदार, एएनएम, सचिव, लेखपाल, रोजगार सेवक, किसान मित्रों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें