फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: सेंटर प्वाइंट पर गूंजे अतुल पंडित के देशभक्ति तराने, झूमा समूचा अलीगढ़, सबने कहा- वन्स मोर

Mon, 12 Aug 2024 11:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुंबई से आए गायक अतुल पंडित की सुरीली आवाज का जादू दर्शकों के सिर खूब चढ़कर बोला। मंच पर देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, संगीत और नृत्य का ऐसा संगम हुआ कि दर्शकों का उल्लास और उमंग सातवें आसमान पर जा पहुंचा। 
विज्ञापन
गायक अतुल पंडित देशभक्ति प्रस्तुति देते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अमर उजाला के सालाना आयोजन मां तुझे प्रणाम के तहत 12 अगस्त को फिर इतिहास रचा गया। दो दिन पहले हुई मशाल रैली के बाद सोमवार को शहर के हृदयस्थल सेंटर प्वाइंट पर देश भक्ति के तरानों से शहर झूम उठा। युवा गीतकार अतुल पंडित के रॉक बैंड (देशभक्ति संगीत) कार्यक्रम ने ऐसा समां बांधा कि लोग झूमने को मजबूर हुए। इस दौरान भारत माता की, वंदे मातरम का जयघोष होने लगा। 

विज्ञापन


मुंबई से आए गायक अतुल पंडित की सुरीली आवाज का जादू दर्शकों के सिर खूब चढ़कर बोला। मंच पर देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, संगीत और नृत्य का ऐसा संगम हुआ कि दर्शकों का उल्लास और उमंग सातवें आसमान पर जा पहुंचा। 
विज्ञापन


देशभक्तों को समर्पित अमर उजाला  के इस आयोजन का शुभारंभ प्रशांत ग्रुप के एमडी-मेयर प्रशांत सिंघल, भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा, एएसपी-सीओ तृतीय अमृत जैन, समाजसेवी नरेंद्र पचौरी, भाजपा नेता मानव महाजन, सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के चेयरमैन विवेक बगई ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मंच पर बैंड के साथ पहुंचे कलाकार अतुल पंडित का अलीगढ़वासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अतुल में हर फन दिखा, जिसने दर्शकों के दिल में जगह बनाने का काम किया। 

मंच पर पहुंचते ही उन्होंने वंदे मातरम... सुनाकर शुरुआत की और दर्शकों में देशप्रेम की भावना को जगाने का काम किया। इसके बाद उन्होंने जय हो...संदेशे आते हैं..., मेरा रंग दे बसंती चोला..., जिंदगी मौत न बन जाए संभालो यारो... आदि गीतों के जरिए देशभक्ति का ऐसा ज्वार पैदा किया कि उत्साही दर्शक खुद को झूमने से नहीं रोक सके। संगीत की मधुर धुनों के बीच अतुल यहीं नहीं रुके... उन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों..., हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए..., धरती सुनहरी अंबर नीला, ऐसा देश है मेरा...सुनाया तो दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इसके बाद सुनो गौर से दुनिया वालो..., कर चले हम फिदा..., गीतों के जरिए लोगों को देशप्रेम से जोड़ने का काम किया। समापन पर बिट ग्रुप के निदेश मनीष शर्मा ने अतुल पंडित को सम्मानित किया। इस दौरान संचालन नीतू सारस्वत ने किया। इस दौरान विश्व भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी प्रस्तुति दी।

ये सहयोगी रहे मौजूद

ओजोन सिटी से शैलेंद्र सिंह, एकत्व स्मार्ट सिटी से द्रोण अग्रवाल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल से मनोज जादौन, विजडम स्कूल से नितिन गुप्ता, सारेक्स से विजय गुप्ता, बिट ग्रुप से मनीष शर्मा बिट मौजूद रहे।

ये रहे मौजूद
भाजपा नेता मानव महाजन, शेखर ग्रुप के निदेशक सुमित सर्राफ, संजय माहेश्वरी, सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल से विवेक बगई, बीडीके ग्रुप से विशाल गर्ग, चंद्रकांत शर्मा, प्रवीन नाथ शर्मा, गोल्डी वर्मा, प्रेमप्रताप सिंह, टिंकू पंडित, रामअवतार शर्मा, अतुल सिंह, रूपेश पाठक, अमित गोस्वामी, जय यादव, सुमित ठाकुर, अजय तोमर, विशाल रामूजी, लोकेश चौधरी कौटिल्य, अंकुर शर्मा, अरुण शर्मा, राहुल चेतन, आदित्य पंडित, हर्षद हिंदू, गौरांग तिवारी, पंकज आर्य, अजय गुप्ता, मोहित पंडित, अजय पंडित, महेश बघेल, अंकित माहेश्वरी, नंदा पंडित, प्रभात पचौारी, अमित उपाध्याय रिंकू, मुकुल भारद्वाज, पुरु पाठक, विक्रांत जौहरी, मनीष ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, राजू पाठक, भूरा सिंह, जीतू सैनी, विक्रांत गर्ग, भूपेंद्र वार्ष्णेय, ठा. शोभास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमर उजाला के बुलावे पर अलीगढ़ के लाल ने किया कमाल

अतुल पंडित मूल रूप से अलीगढ़ के नौरंगाबाद के हैं। वे मुंबई में कई पार्श्व गायकों के साथ अपनी सुरमयी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि अलीगढ़ उनका अपना घर है, इसलिए जिम्मेदारी के साथ बेहतर प्रस्तुति देने का प्रयास किया है। अपनों के बीच में देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति देकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। अलीगढ़ स्वामी हरिदासजी की धरती है। संगीत सम्राट दादा रवींद्र जैन की जन्मस्थली है। अमर उजाला ने उन्हें अलीगढ़ का दिल कहे जाने वाले सेंटर प्वाइंट पर मंच उपलब्ध कराया, इसके लिए अमर उजाला टीम को बहुत-बहुत धन्यावाद।

मां तुझे प्रणाम के साथ
  • मुख्य स्पांसर : ओजोन सिटी। 
  • टाइटल स्पांसर : प्रशांत एंटरप्राइजेज। 
  • इन एसोसिएशन विद : एवीपी इंटरनेशनल स्कूल। 
  • पाॅवर्ड बाई : हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, शर्मा ऑर्थोप्लास्टी एण्ड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सांगवान सिटी, एकत्व स्मार्ट सिटी, माहेश्वरी नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट। 
  • को-स्पांसर : कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, उमंग हॉस्पिटल, थ्री डाॅट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, एलआईसी अलीगढ़ मंडल, रेडिश टेक्नोलाॅजी, अभिश्री हॉस्पिटल, सस्मित न्यूरो केयर एण्ड सुपर स्पेशियलिटी सेंटर, स्टार कोल्हू कच्ची घानी, डाॅ. आरके गुप्ता। 
  • हाॅस्पिटैलिटी पार्टनर : होटल द राॅयल रेजीडेंसी।
  • हेल्थ एसोसिएट : वरुण ट्राॅमा एण्ड बर्न सेंटर प्रा.लि.।  
  • आउटडोर पार्टनर : एमकेजी मीडिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें