फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर गुस्साए तीमारदारों का हंगामा

विज्ञापन
रोरावर प्राइवेट हॉस्पीटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र के नादा पुल स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को भर्ती मरीज की मौत हो गई। इसको लेकर गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल स्टाफ पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

थाना व कस्बा टप्पल के मोहल्ला कोटवाला निवासी 32 वर्षीय पवन कुमार पुत्र बिहारी लाल की सोमवार शाम तबीयत बिगड़ गई। पवन के रिश्ते का साला धीरज उन्हें लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां जूूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते उन्हें वापस कर दिया गया। इस पर वे उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। आरोप है कि तभी वहां मौजूद एक दलाल ने खुद को निजी अस्पताल से जुड़े होने की बात बताते हुए थाना रोरावर क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पवन ने दम तोड़ दिया। साले धीरज का आरोप है कि उन्हें बहनोई से मिलने नहीं दिया और आईसीयू में भर्ती होने का आश्वासन दिया गया। उन्हें शक हुआ तो वे जबरन कमरे में अंदर पहुंचे तो मरीज के हाथ- पैर बंधे हुए थे। मौत भी हो चुकी थी। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। घंटों कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा होता रहा। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह कई थानों की फोर्स को लेकर पहुंच गए। बमुश्किल हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पवन पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। अपने पीछे दिव्यांग पत्नी व चार बच्चों को रोते- बिलखते छोड़ा है। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें