फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः उपचार के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित एक नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम के बाहर की हंगामा शुरू कर दिया। घंटों हंगामा चलता रहा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन

मो. आर सिंह (40) निवासी गांव रेबेड़ी, एटा पेशे से किसान थे। कई दिनों से उनकी तबियत खराब थी। जांच पर पता चला कि उनकी पित्त की थैली में पथरी है। 31 जनवरी को परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए रामघाट रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनका ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि अगले ही दिन बृहस्पतिवार को उनकी तबियत बिगड़ गई। डाक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। परिजनों ने रेफर करने के लिए कहा तो डॉक्टरों ने मना कर दिया। शाम को उनकी मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कई घंटे हंगामा करने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें