फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रेलवे की सौगात, अब एसी कोच में यात्रियों को मिलेगी ज्यादा ऑक्सीजन

Wed, 23 Sep 2020 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
भारतीय रेल
विज्ञापन

कोरोना काल में रेलवे अपने यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं मुहैया करने में लगा है। इसी क्रम में अब प्रयागराज डिवीजन की सभी ट्रेनों में यात्रियों को कोविड वायरस से बचाने के लिए एसी कोच में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाया गया है। इससे यात्रियों को खुले वातावरण की तरह ऑक्सीजन मिल सकेगी। सांस लेने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने से कोरोना वायरस का खतरा भी कम हो जाएगा।

विज्ञापन


प्रयागराज डिवीजन के पीआरओ केशव त्रिपाठी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना वायरस मरीज के फेफड़ों में सबसे ज्यादा प्रहार करता है। कई बार सांस लेने के लिए पर्याप्त ताजी ऑक्सीजन न मिलने पर संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका बढ़ जाती है।

इसको देखते हुए रेलवे ने एसी कोचों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ा दी है। जिससे कोच के अंदर व बाहर दोनों ही स्थानों में आक्सीजन का स्तर बराबर रहेगा। एसी कोचों में आक्सीजन का इंटेक 0.25 से 0.35 घन मीटर न्यूनतम प्रति यात्री किया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही एसी कोचों में लगने वाले एयर फिल्टर्स की आपूर्ति भी तेजी से की जा रही है। इससे हर दिन डिवीजन में करीब दो लाख यात्रियों को फायदा होगा। उनका सफर पहले से अधिक सुरक्षित होगा। खासकर महिलाओं, बच्चों और अस्थमा के मरीजों और बुजुर्ग यात्रियों को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें