फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: डिब्बे में चढ़ते समय फिसला पैर, चलती ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

Mon, 08 Jun 2026 02:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यात्री कैफियत एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में चढ़ने के दौरान फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। मौके पर तैनात कांस्टेबल संतोष और दीपक दीक्षित ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने बिना समय गंवाए साहस दिखाते हुए संदीप को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
यात्री संदीप - फोटो : रेलवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे एक यात्री की जान पुलिसकर्मी ने बचा ली। यात्री को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 12226 कैफियत एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में संदीप (30 वर्ष) चढ़ रहा था। इसी दौरान वह फिसल गया। संदीप प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच फंस गया था। वह आजमगढ़ के लसरा खुर्द का निवासी है। मौके पर तैनात कांस्टेबल संतोष और दीपक दीक्षित ने तुरंत कार्रवाई की। 

उन्होंने बिना समय गंवाए साहस दिखाते हुए संदीप को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में संदीप के दाहिने पैर में हड्डी टूटने की आशंका है। उसके परिजन आजमगढ़ जाने के लिए ट्रेन में सवार हो रहे थे। घायल संदीप को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें