फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCC: परचम पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो अमीर यूसीसी पर बोले, मुसलमान न हों परेशान, यह है देश का मामला

Thu, 20 Jul 2023 11:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परचम पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. अली अमीर ने कहा कि केंद्र सरकार अरब से एक मुस्लिम को बुलाकर यूसीसी को लेकर चर्चा कर रही है। यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को सौंपी गई है। अरब के बजाय भारत के विद्वान मुसलमानों से रायशुमारी करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
समान नागरिक संहिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परचम पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. अली अमीर ने कहा कि यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को लेकर मुसलमान को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह देश का मामला है। इसकी जद में आदिवासी से लेकर इसाई समुदाय तक सभी आ रहे हैं। 
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को एक होटल में प्रो. अली ने पत्रकारों को बताया कि यूपी में पार्टी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इनमें अलीगढ़, गाजीपुर और आजमगढ़ की सीट भी शामिल है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि छद्म धर्मनिरपेक्षता के चलते इंडिया नामक नवसृजित महागठबंधन में जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम हैं, उन्हें नहीं बुलाया गया। पहले ही वह एनडीए से बाहर थे और अब इंडिया नामक महागठबंधन से भी बाहर हैं। इसलिए अब छोटे-छोटे राजनीतिक दलों से गठबंधन कर पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरेगी। 
विज्ञापन


प्रो. अली अमीर ने कहा कि केंद्र सरकार अरब से एक मुस्लिम को बुलाकर यूसीसी को लेकर चर्चा कर रही है। यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को सौंपी गई है। अरब के बजाय भारत के विद्वान मुसलमानों से रायशुमारी करनी चाहिए थी। पार्टी प्रवक्ता नाजिम इलाही ने कहा कि इंडिया नामक महागठबंधन में किसी मुस्लिम नेतृत्व वाली पार्टी को शामिल न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए तंगदिल महागठबंधन इंडिया को बहिष्कृत करते हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैयद नाजिम अली को युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोहम्मद फैजान को अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पत्रकारवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बच्चन अली खान, राष्ट्रीय सचिव सैयद तनवीर अहमद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साबिर बेग, लियाकत अली, मोहम्मद हयात आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें