फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह हजार रुपये में मिला एक जूता और कंकड़, फिर सामने आया फर्जी पार्सल का खेल

Thu, 21 Feb 2019 08:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
delivery - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शहर के मुख्य डाकघर में फर्जी पार्सल के जरिये ठगी का खेल फिर सामने आया है। हाथरस की एक पार्सल कंपनी ने साढ़े छह हजार रुपये में एक जूता और कंकड़ इलाहाबाद के एक व्यक्ति को भेजे हैं। इस मामले में पीड़ित ने मुख्य डाकघर में अधिकारियों से शिकायत भी की है। डाकघर से राहत नहीं मिलने पर अब पीड़ित पुलिस से शिकायत करेगा। 

विज्ञापन


इलाहाबाद के कृष्ण यादव पुत्र राधेश्याम यादव ने 23 दिसंबर 2018 को हाथरस एक कॉल सेंटर पर पार्सल बुक कराया, जिसमें कृष्णा यादव को पार्सल बुक करने के दौरान यह बताया कि छह हजार रुपये में रिबॉक के जूते, घड़ी और टी शर्ट आदि सामान मिलेगा। 28 दिसंबर को शहर के मुख्य डाकघर से पार्सल बुक हुआ। दो जनवरी को पार्सल कृष्णा यादव के पास पहुंच गया। 

पीड़ित ने पार्सल लेने के साथ पैसे दे दिए। जब पार्सल को खोला तो उसमें लोकल कंपनी का जूता और कंकड़ निकले। उसने इसकी वीडियो भी बनाई है। बीते दिनों शहर के मुख्य डाकघर में डाक अधिकारियों से इस पार्सल कंपनी की शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। अब पीड़ित पुलिस की मदद लेगा। इस मामले में एएसपी डाक चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता के आधार पर संबंधित पार्सल कंपनी की जांच कराई जाएंगी और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें