फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग पर रोक

विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन। - फोटो : Archive
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पार्सल यातायात पर चार दिन का प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 12 से 15 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली), हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर सभी प्रकार के पार्सल की बुकिंग, हैंडलिंग और आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी से जुड़ी गतिविधियां भी बंद रहेंगी।
प्रतिबंध के दौरान इन स्टेशनों के गुड्स शेड और प्लेटफॉर्म को पार्सल पैकेज व पैकिंग सामग्री से मुक्त रखा जाएगा। दिल्ली से चलने वाली तथा अन्य मंडलों से आकर दिल्ली क्षेत्र में रुकने वाली ट्रेनों में भी पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग नहीं होगी। हालांकि, यात्री निर्धारित नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अपना व्यक्तिगत सामान यात्री कोच में ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें