शहर की बिजली व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में अंडरग्राउंड लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों और इलाकों में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का काम कराया जा रहा है।
अंडरग्राउंड केबल बिछने के बाद सड़क किनारे बिजली के तारों का जाल कम होगा। आंधी और बारिश के दौरान तार टूटने और बिजली के खंभों से होने वाली दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होने की उम्मीद है। हालांकि अंडरग्राउंड केबलिंग के दौरान सड़क खोदने से फिलहाल लोगों और कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खासकर उन सड़कों पर समस्या बढ़ गई है, जहां एक साथ सड़क, नाला और बिजली से जुड़े काम चल रहे हैं। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि शहर में बिजली आपूर्ति को अधिक भरोसेमंद बनाने के लिए रिंग मेन यूनिट तकनीक और कई बड़े बिजलीघरों को डबल सोर्स से जोड़ने की योजना भी चल रही है।