फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रुस्तम नगर में आबादी के पास मगरमच्छ देख फैली दहशत

विज्ञापन
गांव रुस्तम नगर में वन विभाग की टीम के द्वारा पकड़ा गया मगरमच्छ। स्रोत ग्रामीण - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर में बुधवार सुबह आबादी के पास पानी में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब चार फीट लंबे मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। बाद में उसे बरेली स्थित रामगंगा नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान राकेश बुधवार सुबह सात बजे अपने खेतों की ओर जा रहे थे। आबादी से करीब 100 मीटर दूर पहुंचने पर उन्हें पानी में मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर वह घबरा गए और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। आबादी के नजदीक मगरमच्छ पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम में शामिल वन रक्षक मयंक यादव, राम अवतार सिंह, विजय कुमार, देवेंद्र और वीरेंद्र आदि ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन रक्षक मयंक यादव ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को बरेली में राम गंगा नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें