फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ  फैक्ट्री में अमोनिया रिसाव से कॉलोनी में दहशत

Thu, 12 Jul 2018 02:20 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
बर्फ  फैक्ट्री में अमोनिया रिसाव से कॉलोनी में दहशत - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
महानगर के आगरा रोड इलाके में साईं विहार कॉलोनी में संचालित बर्फ  सिल्ली, बनाने की फैक्ट्री में बुधवार रात अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एक तरफ  जहां घरों में सो रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, वहीं जाग रहे लोगों को आंखों में जलन की शिकायत हुई।
विज्ञापन


इस सूचना पर पर पहुंची दमकल व सासनी गेट पुलिस ने जांच पड़ताल की और बाद में फैक्ट्री स्टाफ  की मदद से गैस रिसाव बंद कराया। बाद में पुलिस फैक्ट्री स्वामी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। इसके बाद रात में एक बार फिर गैस रिसाव हुआ, जिसे फिर से बंद कराया गया। दूसरी सूचना पर पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व फायर सर्विस की टीम ने फैक्ट्री को अस्थायी रूप से सील लगवाकर काम बंद करा दिया है।

मानिक चौक निवासी सर्वेश कुमार की आगरा रोड रूसा मेडिकल सेंटर के सामने बसी साईं विहार कॉलोनी में बर्फ  फैक्ट्री है। वाकया रात करीब 11:30 बजे का है, जहां लोगों को एकाएक अमोनिया गैस के रिसाव से परेशानी पैदा हुई। इसे लेकर वहां लोग घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर जानकारी करने लगे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद लोगों को समझ आया तो कंट्रोल रूम के जरिये पुलिस को सूचना दी गई। इस सूचना पर इंस्पेक्टर सासनी गेट अरुणा राय व फायर बिग्रेड से दमकल भी पहुंच गई। जांच में पाया गया कि फैक्ट्री के छत के हिस्से से निकल रही पाइप के एक ज्वाइंट से सील सूखने चटकने के कारण गैस रिसाव हो रहा है। जिसे फैक्ट्री स्टाफ  की मदद से बंद कराया गया। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। बाद में पुलिस फैक्ट्री स्वामी को पंजीकरण आदि की जानकारी करने के लिए हिरासत में लेकर थाने आ गई। साथ ही फैक्ट्री में काम बंद करा दिया गया।

इसके बाद भी स्टाफ  ने पुलिस के जाते ही काम शुरू कर दिया और रात करीब 12:45 बजे फिर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। फिर दूसरी बार लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस सूचना पर पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने फिर फैक्ट्री स्टाफ  की मदद से कपड़ा, पानी आदि की मदद से ज्वाइंट से गैस रिसाव बंद कराया। तब जाकर पुलिस ने हिदायत देकर समस्या के स्थायी समाधान तक फैक्ट्री बंद रखने को कहा।

देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद थी और सूचना पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एई बीडी शर्मा, रामगोपाल व फायर सर्विस की टीम दमकल सहित मौके पर पहुंच गई थी। जहां फैक्ट्री को अस्थायी रूप से सील लगवाकर काम बंद करा दिया गया। फैक्ट्री स्वामी से थाने में पूछताछ की जा रही थी। इंस्पेक्टर सासनी गेट अरुणा राय के अनुसार गैस रिसाव बंद करा दिया गया है। बाकी जांच पड़ताल की जा रही है। दस्तावेजों के आधार पर संबंधित विभाग जो तय करेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
....
इस फैक्ट्री में चंद घंटे में लगातार दूसरी बार अमोनिया रिसाव की सूचना पर टीम यहां पहुंची है। फिलहाल इस समस्या को ध्यान में रखते हुए काम बंद कराने के उद्देश्य से अस्थायी रूप से सील लगवा दी गई है। बाकी सुबह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच के बाद फैक्ट्री को सील आदि करने की औपचारिकता पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन

- बीडी शर्मा, एई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें