फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : छह को नामांकन, 12 जून को चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव पार्ट-2 की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कर दी गई है। जिले में छह जून को नामांकन व 12 जून को मतदान की प्रक्रिया होगी। जिले में कुल ग्राम पंचायत सदस्यों के 4351, बीडीसी के दो व ग्राम प्रधान पद के एक पद पर चुनाव होना है। मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिला प्रशासन से तैयारियों का जायजा लिया। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

उप निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) व एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि जिले में कुल 11 हजार ग्राम पंचायत सदस्य, 867 ग्राम प्रधान, 1156 बीडीसी के पद हैं। पंचायत चुनाव के दौरान 29 अप्रैल को मतदान हुआ था इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 4351 पद खाली रह गए थे।
इसके अलावा प्रधान का एक पद चुनाव परिणाम आने के बाद विजेता प्रत्याशी की मौत हो गई थी। वहीं, दो बीडीसी दो जगह से निर्वाचित हो गए थे। मनोज कुमार सिंह को बताया गया है कि जिले में दो बीडीसी, एक प्रधान व 4351 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद खाली चल रहे हैं। उन्होंने चुनाव का कार्यक्त्रस्म घोषित करते हुए बताया कि नामांकन, छह जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होंगे।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच छह जून शाम पांच से कार्य समाप्त होने तक होगी। नाम वापसी सात जून को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक होगी। चुनाव चिन्ह आवंटन सात जून को शाम तीन बजे से कार्य समाप्त होने तक होगा। मतदान की प्रक्रिया 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी। मतगणना 14 जून को सुबह आठ से कार्य समाप्त होने तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें