फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के नामांकन पत्र खरीद के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ उम्मीदवार भी जोर-शोर से तैयारी में जुट गए हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री जोर पकड़ने लगी है। अब तक विभिन्न पदों के लिए 2525 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। सबसे अधिक मारामारी प्रधानी के पद के लिए देखने को मिल रही है। अब तक प्रधान पद की उम्मीदवारी के लिए 1437 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अभी रफ्तार धीमी है। सबसे अधिक उम्मीदवारी ग्राम पंचायत सदस्य के लिए देखने को मिल रही है। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 10973 पद हैं। मगर, अभी तक 305 नामांकन पत्र ही बिके हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए संभावित उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीद के लिए आ रहे हैं। अब तक प्रधानी के सबसे अधिक नामांकन पत्र बिके हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए 144, प्रधानी के लिए 1437, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 639, ग्राम पंचायत सदस्य के 305 नामांकन पत्र बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में आंकड़े
जिला पंचायत सदस्य के 47 पद हैं, अभी तक 144 नामांकन पत्र बिके
प्रधानी के जिले में 867 पद हैं, अभी तक 1437 नामांकन पत्र बिके
क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1156 पद हैं, अभी तक 639 नामांकन पत्र बिके
ग्राम पंचायत सदस्य के 10973 पद हैं, अभी तक 305 नामांकन पत्र बिके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें