त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा प्रस्तावित अनंतिम आरक्षण पर तीन दिन में 700 से अधिक आपत्तियां आई हैं। बुधवार को डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। 27 या 28 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी।
उच्च न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानकर जिला पंचायत राज विभाग ने शनिवार को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की प्रस्तावित सूची जारी की थी। रविवार से मंगलवार तक इस सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं। तीन दिन में 700 से अधिक आपत्तियां दर्ज हुई हैं। बुधवार से दो दिन तक डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति इन सभी आपत्तियों पर मंथन करेगी और नियमानुसार निस्तारण करेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि आपत्ति निस्तारण के बाद संभवत: 27 अथवा 28 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।