पिछले साल कृषि विभाग के लिए सिरदर्द बना पाकिस्तानी टिड्डी दल एक बार फिर से राजस्थान में दिखाई दिया है। यह दल जेसलमेर में देखा गया है। इसके बाद कृषि विभाग अलीगढ़ में भी अलर्ट हो गया है। उपाय सुझाए हैं कि टिड्डी तेज आवाज से डरकर भागती है। अगर कहीं तेज आवाज में डीजे पर गाने बज रहे होते हैं तो वहां से तत्काल उड़ जाती है। खेतों के आसपास इस प्रकार के तेज ध्वनि वाले यंत्र रखें।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह के मुताबिक पाकिस्तान से उड़ते हुए राजस्थान के रास्ते टिड्डी दल अलीगढ़ सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि टिड्डी तेज आवाज से काफी डरती है। यदि टिड्डी आती दिखे तो तेज आवाज में गाने बजाने के साथ ही ढोल-नगाड़े बजाकर भी उनको भगाया जा सकता है। उन्होंने चेताया कि टिड्डी दिन में खाती है और रात में अंडे देती है।
इन अंड्डों से 15 से 20 दिन में बच्चे निकलने शुरू हो जाते हैं। अगर, टिड्डी यह प्रक्त्रिस्या करने में सफल रही तो किसानों के लिए आफत हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों को सुझाव है कि वह अगले ही दिन खेत की जुताई कर उसमें पानी भर दें, जिससे की अंड्डों से बच्चे न निकल सकें।