फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bachchans: अमिताभ बच्चन की पुस्तक के मुख्य पृष्ठ पर अलीगढ़ के शिवाशीष की पेंटिंग, 45 दिनों में बनी थीं

Thu, 14 Dec 2023 08:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अभिनेता अमिताभ बच्चन की पुस्तक द बच्चंस के मुख्य पृष्ठ पर अलीगढ़ के चित्रकार शिवाशीष शर्मा की पेंटिंग को जगह दी गई है। 6 फुट गुणा 4 फुट की पेंटिंग में अमिताभ बच्चन का परिवार शामिल है। यह पेंटिंग 45 दिन में बनी।
विज्ञापन
द बच्चंस किताब के साथ अभिेनेता अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के चित्रकार शिवाशीष शर्मा की पेंटिंग सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन की पुस्तक द बच्चंस के मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित हुई है। पुस्तक के प्रकाशक ओम बुक्स इंटरनेशनल नोएडा ने पेंटिंग बनाने के लिए अनुरोध किया था। 6 फुट गुणा 4 फुट की पेंटिंग में अमिताभ बच्चन का परिवार शामिल है।

विज्ञापन



शिवाशीष ने बताया कि 45 दिनों में यह पेंटिंग तैयार की थी। पुस्तक का लोकार्पण अमिताभ बच्चन ने अपने निवास पर किया। उन्होंने कहा कि लोकार्पण कार्यक्रम के लिए उन्हें निमंत्रित किया गया था, लेकिन लोकार्पण तिथि से पहले ही अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य खराब हो गया, जिसकी वजह से कार्यक्रम को छोटा करना पड़ा। इस वजह से वह नहीं जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पेंटिंग में अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, पौत्री आराध्या बच्चन, बेटी-दामाद और उनके दोनों बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह फोटो दो साल पहले का था, जिसमें उनकी पौत्री आराध्या बच्चन की लंबाई कम थी, लेकिन प्रकाशक की शर्त थी कि उन्हें आराध्या बच्चन की लंबाई वही चाहिए जो अब है, इसलिए उन्होंने बड़ी मेहनत से इस पेंटिंग को वैसा ही बनाया। अमिताभ बच्चन ने प्रकाशक से पेंटिंग की काफी तारीफ की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें