फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जामनका में तैनात की गई पीएसी, तनावपूर्ण शांति

Wed, 13 Aug 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जामनका में पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं सोमवार की रात पुलिस को देखकर भागते समय घायल हुए ग्रामीण सद्दाम और हाशिम को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीओ गभाना संजीव तोमर और एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन







सोमवार की रात पुलिस से धक्का-मुक्की और दरोगा की बाइक तोड़ने के बाद से गांव का तनावपूर्ण शांति है। सोमवार की रात पुलिस गांव में हमले के आरोपी अलीशेर को पकड़ने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दरोगा की बाइक तोड़ दी थी।



वहीं पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में सद्दाम और हाशिम घायल हो गए थे। इसके बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया था। रात में ही कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी बुला ली गई थी।
विज्ञापन







दोनों घायल ग्रामीणों के परिजन ने गांव के दूसरे पक्ष के लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। सीओ संजीव तोमर ने कहा कि पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और दरोगा की बाइक तोड़ने वालों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं पुलिस की कार्रवाई के डर से कुछ लोग गांव छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें