कोरोना के सबसे खतरनाक संक्रमण काल में आक्सीजन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए जीवनरक्षक इस गैस को हर जगह उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। प्रशासन रोजाना प्रयास करने के बाद भी आक्सीजन मुहैया नहीं करा पा रहा है।
ऐसे में मंडल स्तर पर पांच अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनी है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इन पांचों के प्रस्ताव अपर मुख्य सचिव को भेज दिया है।
इन पांच केंद्रों में हरदुआगंज स्वास्थ्य केंद्र पर 30 बेड का कोरोना अस्पताल, एटा के बागवाला में 100 बेड का अस्पताल, जैथरा में 30 बेड का अस्पताल, मुरसान में 30 बेड का व कासगंज के गुंजडुंडवारा में 30 बेड का अस्पताल शामिल है। इन अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। जिससे यहां भर्ती कोरोना मरीजों को आक्सीजन का संकट पैदा न हो।