फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसा अस्पताल लगाएगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल ऑक्सीजन गैस की मची किल्लत पर जिला प्रशासन ने सभी निजी कोविड अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के आदेश दिए हैं। इस पर शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल (रूसा) द्वारा प्लांट लगाने की हामी भर दी है। प्रबंधन ने अहमदाबाद की एक कंपनी के साथ करार किया है। 56 बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर भरने की क्षमता वाला प्लांट स्थापित होने जा रहा है। इसकी स्थापना में करीब 45 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

हॉस्पिटल के मालिक सुमित सराफ की ओर से शनिवार को यह जानकारी रामघाट रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल परिसर में ऑक्सीजन जनरेटर लगाने का निर्णय लिया है। कंपनी के इंजीनियरों द्वारा हॉस्पिटल परिसर में उचित जगह का भी चयन कर लिया है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब मरीजों को मानसिक स्तर पर भी स्वस्थ रखा जाएगा, इसके लिए दवाओं के साथ-साथ योग कराया जाएगा। इसके लिए एक फिजियोथैरेपिस्ट की नियुक्ति की गई है। हॉस्पिटल में ही सीटी स्कैन की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना की जांच के लिए अस्पताल परिसर में ही कोरोना टेस्ट की मशीन लगाने की अनुमति स्वास्थ्य विभाग से मांगी है। स्पूतनिक वैक्सीन की डोज मंगवाने के लिए वार्ता चल रही है। सुमित सराफ ने बताया की हमारा उद्देश्य एक ही छत के नीचे मरीज को इलाज संबंधित सभी सुविधाएं देना है।
प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि एक जून से अस्पताल की सभी ओपीडी फिर प्रारंभ की जाएंगी। इस दौरान हॉस्पिटल की डायरेक्टर आकांक्षा सराफ, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, सीए अतुल गुप्ता, डॉक्टर संजीव कुमार एवं शाव्या सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें