फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oxygen Park: टूटी सड़कें, गंदगी, जलभराव, बदहाल पार्क...शाम ढले ही सड़कों पर होता अंधेरे का राज

Sun, 27 Jul 2025 12:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जब टीम अमर उजाला इलाके की समस्याएं जानने वहां पहुंची तो यहां नियमित टहलने आने वाले व कालोनी में रहने वालों ने खुलकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
ऑक्सीजन पार्क में अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहने को इस पार्क का नाम ऑक्सीजन पार्क है। सुबह-शाम यहां बड़ी तादात में स्वर्ण जयंती नगर व आसपास की कालोनियों के वाशिंदे शुद्ध ऑक्सीजन लेने की गरज से टहलने आते हैं। मगर पार्क के क्षेत्र व आसपास कालोनी में उफान ले रहीं समस्याएं आक्सीजन का दम तोड़ती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


ये बातें 26 जुलाई को स्वर्ण जयंती नगर व उससे जुड़ी कालोनियों के वाशिंदों ने अमर उजाला द्वारा ऑक्सीजन पार्क में आयोजित संवाद में कहीं। जब टीम अमर उजाला इलाके की समस्याएं जानने वहां पहुंची तो यहां नियमित टहलने आने वाले व कालोनी में रहने वालों ने खुलकर आवाज बुलंद की। कहा कि सबसे बड़ी समस्या एडीए व नगर निगम के बीच समन्वय का अभाव है। चूंकि यह कालोनी एडीए द्वारा विकसित की गई। एडीए ने इसे हस्तांतरित तो कर दिया। मगर नगर निगम इस तरफ ध्यान कम देता है। 
विज्ञापन

यही कारण है कि यहां गंदगी, जलनिकासी का अभाव, स्ट्रीट लाइट की कमी प्रमुख समस्याएं हैं। अब कालोनी में शाम के समय सडक़ किनारे खुले में शराब पीने वालों की भीड़ भी बढऩे लगी है। जिनके द्वारा नशे में आती जाती महिलाओं से छींटाकशी तक की जाती है। कई बार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद इस तरफ किसी का ध्यान नहीं। न सुरक्षा इंतजाम पर कोई ध्यान।

इतनी कालोनियों के लोग आते यहां टहलने

स्वर्ण जयंती नगर, कावेरी वाटिका, कुलदीप विहार, रमेश विहार, शताब्दी नगर आदि कालोनियों व इनमें बने अपार्टमेंटों में रहने वाले लोग टहलने आते हैं।

ये हैं सबसे ज्वलंत समस्याएं
  • एक तो इस पार्क के आगे नाला है। जिसकी नियमित सफाई न होने के कारण इस पार्क को आने वाली सडक़ों पर ही बारिश के समय में जलजमाव होता है।
  • स्वर्ण जयंती नगर को क्वार्सी बाईपास से जोडऩे वाले महाराणा प्रताप द्वार से दिन हो या रात हर समय भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। जिससे कालोनी में जाम लगता है व दुर्घटनाओं का डर रहता है।
  • शाम के समय कालोनी में अब खुलेआम सडक़ों पर शराब पीने की समस्या से इलाके के लोग अधिक परेशान हैं। चूंकि शाम के समय कालोनी की महिलाएं खरीदारी को या घूमने निकलती हैं।
विज्ञापन

बोले पार्क में घूमने आने वाले

जलजमाव यहां की गंभीर समस्या है। शहर की इस पॉश कही जाने वाली कालोनी में गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। तमाम शिकायतों के बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं।- डा.धर्मदत्त गौड़
कालोनी से जुडऩे वाले नाले की सफाई को लेकर कई बार आवाज उठाई गई। हर पटल पर शिकायत की गई। मगर किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।-रिषीपाल सिंह
इलाके में गंदगी व नियमित रूप से सफाई न होना भी एक ज्वलंत समस्या है। जिससे कालोनी तो गंदगी रहती ही है। साथ में पार्क में टहलने का मकसद भी पूरा नहीं होता।-ठा.नरेंद्र सिंह
महाराणा प्रताप द्वार से कालोनी में होकर बड़े वाहन रामघाट रोड पर निकलते हैं। ये वे वाहन हैं जो क्वार्सी जाने से बचना चाहते हैं। इससे कालोनी में जाम व दुर्घटना का डर रहता है।-सत्यकांत भारद्वाज
इस इलाके में हम साफ सफाई व हरियाली की वजह से रहने आए थे। मगर आज स्थितियां उलट हैं। हरियाली तो है, मगर सफाई की कमी के कारण समस्या गंभीर है।-एपी सिंह, रिटायर्ड कुलपति
सुरक्षा के मुद्दे पर कई बार पुलिस अधिकारियों को बताया गया। कई मर्तबा लिखित में भी अवगत कराया गया। मगर शाम को खुले में शराब पीने व महिलाओं संग हरकत करने की घटनाएं कम नहीं हुईं।-डा.रक्षपाल सिंह
यह कालोनी शहर में सबसे पॉश कालोनियों में गिनी जाती थी। मगर आज जो हालात हैं, उसके चलते लोगों का मोह भंग होने लगा है। इसलिए इस पर ध्यान देना जरूरी है।-मनोज शर्मा
जलभराव की समस्या से जूझने के कारण लोग बेहद परेशान रहते हैं। न नगर निगम का इस तरफ ध्यान, न एडीए स्तर से कोई समाधान खोजा जा रहा है।-देवेंद्र सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें