शहर के श्रीवार्ष्णेय मंदिर, टीकाराम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में हरियाली तीज पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूपों को झूला झूलाया जाएगा। महिला क्लबों में हरियाली तीज को लेकर खास तैयारी की गई है।
मेरा पहली तीज
हरियाली तीज बेहद खास है। शादी से पहले केवल झूले तक ही सीमित थी, इस बार भाभियों संग व्रत रखूंगी
।-कोमल वार्ष्णेय, सराय हकीम
हरियाली तीज पर झूला झूलने की तैयारी की है। घर के बगीचे में ही झूला झूलेंगे और तीज मनाएंगे।
-नीता शर्मा, एटा चुंगी।
पहली बार तीज व्रत को लेकर उत्साहित हूं। त्योहार ससुराल में मना रही हूं, पहले मायके में सब देखा है।
-रागनी शर्मा, शिवाला कलां।
मेरी पहली तीज है। बुजुर्ग महिलाओं से पूरी जानकारी कर सजने-संवरने से लेकर हर तरह की तैयारी की है।
-रूबी शर्मा, बेगमबाग।