फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बरौला जाफराबाद में बनेंगे 600 से अधिक आवासीय फ्लैट, होंगी व्यावसायिक प्रतिष्ठान-दुकान व अन्य सुविधा

Tue, 03 Feb 2026 04:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रस्ताव के अनुसार यहां 600 से अधिक आधुनिक फ्लैट का निर्माण होगा, जो मध्यम वर्गीय और शहरी परिवारों के लिए किफायती एवं सुविधाजनक होंगे।
विज्ञापन
बरौला जाफराबाद आवासीय परियोजना का ले आउट - फोटो : एडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एडीए हाई-डेंसिटी आवासीय परियोजना शुरू करेगी। सूत मिल क्षेत्र के बरौला जाफराबाद में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर परियोजना विकसित की जाएगी। इसके तहत 600 से अधिक फ्लैट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


बरौला जाफराबाद में एडीए की 25,091 वर्ग मीटर भूमि खाली पड़ी है। एडीए इस भूमि पर हाउसिंग परियोजना विकसित करेगा, जिसमें मुख्य रूप से आवासीय फ्लैट के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकानें और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी। प्रस्ताव के अनुसार यहां 600 से अधिक आधुनिक फ्लैट का निर्माण होगा, जो मध्यम वर्गीय और शहरी परिवारों के लिए किफायती एवं सुविधाजनक होंगे।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य रहने और व्यापार को एक ही स्थान पर एकीकृत करना है, ताकि निवासियों को दैनिक जरूरतों के लिए दूर जाना न पड़े। हाई-डेंसिटी मॉडल से भूमि का अधिकतम सदुपयोग होगा। एडीए इसके लिए लेआउट तैयार करा चुका है। यह परियोजना शहर को एक विकसित और आत्मनिर्भर शहर बनाने की दिशा में बड़ा योगदान देगी।

पीपीपी मॉडल के तहत निजी डेवलपर्स की भागीदारी से निर्माण कार्य तेजी से पूरा होगा। साथ ही गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।-कुलदीप मीणा, वीसी, एडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें