फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू में फिर मंडराया कुत्तों का खतरा

विज्ञापन
एएमयू परिसर में घूमते आवारा कुत्ते। अमर उजाला - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में कुत्तों का खौफ एक बार फिर चिंता का कारण बन गया है। वर्ष 2023 में इसी परिसर में कुत्तों के हमले से एक चिकित्सक की जान चली गई थी। अब कुत्तों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी डरे हुए हैं।
विज्ञापन



परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते देखे जा रहे हैं। पैदल या साइकिल से आने-जाने वाले विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी डरकर ठहर जाते हैं। उन्हें डर लगता है कि कहीं कुत्ते उन पर हमला न कर दें। 16 अप्रैल 2023 को सर सैयद हाउस क्षेत्र में एक घटना हुई थी। सुबह टहल रहे 65 वर्षीय सेवानिवृत्त यूनिसेफ अधिकारी सफदर अली पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई थी। यह घटना परिसर में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती है।


विश्वविद्यालय स्वास्थ्य अधिकारी अली जाफर आबिदी ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम से लगातार सहयोग लिया जाता रहा है। समय-समय पर पत्राचार भी किया जाता है। परिसर में कुत्तों की संख्या फिर से बढ़ने पर विश्वविद्यालय प्रशासन चिंतित है। अब नगर निगम को पत्र लिखकर एक विशेष अभियान चलाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें