उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद पासी ने प्रदेश अध्यक्ष कैलाश बाबू वाल्मीकि की संस्तुति पर नाहर सिंह कठेरिया को अलीगढ़ का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नाहर सिंह कठेरिया ने शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता दलित समुदाय को कांग्रेस के साथ और भी मजबूती के साथ जोड़ने की होगी। उन्होंने कहा कि दलितों के विकास के लिए जो योजनाएं सरकार ने बनाई थीं उनका भाजपा की सरकारों ने हनन किया है। आरक्षण के नाम पर दिखावा किया जा रहा है।
दलितों के अधिकार सिर्फ कांग्रेस में सुरक्षित हैं। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश बाबू वाल्मीकि, वीरी सिंह बंजारा, वरिष्ठ नेता अश्वनी शर्मा, अमित सिंह, मुश्ताक अहमद, अनीता करोतिया, दिलीप शेखर, सुनील कठेरिया, अशोक कठेरिया, चंद्रपाल कठेरिया, असद फारूख आदि मौजूद थे।