फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी में रिसीवर की नियुक्ति का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के चुनाव निरस्त होने और कॉलेज में रिसीवर नियुक्ति के लिए जारी धारा-57 के नोटिस को लेकर विवाद तेज हो गया है। नवनिर्वाचित समिति की बैठक के जवाब में पूर्व पदाधिकारियों ने बैठक कर चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोप दोहराए और रिसीवर की नियुक्ति का सामूहिक विरोध किया।
विज्ञापन



आगरा रोड स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार रात पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता और पूर्व सचिव गौरव वार्ष्णेय की ओर से ''हमारा क्या कसूर-हकीकत हम बताएंगे'' बैठक हुई। बैठक में डिप्टी रजिस्ट्रार के यहां शिकायतकर्ता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, स्वाति गुप्ता, चुनाव अधिकारी भुवनेन्द्र कुमार गुप्ता तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय, सचिव आकाशदीप वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता को आमंत्रित किया गया था।


हालांकि भुवनेंद्र कुमार गुप्ता और आकाशदीप वार्ष्णेय उपस्थित नहीं हुए। वक्ताओं ने कॉलेज में रिसीवर नियुक्ति की आशंका पर चिंता जताते हुए समाज से एकजुट होकर इसका विरोध करने की अपील की। अध्यक्षता नवीन चंद ने की और संचालन दीपेंद्र वार्ष्णेय ने किया। बैठक में दिनेश चंद वार्ष्णेय, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, योगेश गुप्ता, त्रिलोक कुमार वार्ष्णेय, अनमोल गुप्ता, डॉ. पी. कुमार, सुमित सराफ, डॉ. चंद्रशेखर ऋषि, सुधीर गुप्ता, अजय नंदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



पूर्व सचिव गौरव वार्ष्णेय, शिकायतकर्ता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ और स्वाति गुप्ता ने चुनाव में धांधली, त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची, फर्जी मतदान और पुनर्मतगणना न कराने के आरोप लगाए और चुनाव निरस्त होने व रिसीवर संबंधी नोटिस के लिए नवनिर्वाचित समिति को जिम्मेदार ठहराया। समाजसेवी विष्णु कुमार बंटी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी सोसाइटी के खिलाफ शिकायत नहीं की है। उन्होंने बिना साक्ष्य उनका नाम जोड़ने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें