ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों से भारी संख्या में किसान लाल डिग्गी बिजली घर के परिसर में पहुंच गए। हाथों में स्मार्ट मीटर लेकर किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान को गांव-गांव जारी रखने का एलान किया।
अलीगढ़ में जिरौली डोर के लोगों ने बिजली कर्मियों द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर उखाड़ लिए और जमा कराने लाल डिग्गी बिजली घर पहुंच गए। यहां बिजली अफसरों के साथ नोकझोंक भी हुई। इन लोगों का कहना था कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली का बिल अधिक आ रहा है।
विज्ञापन
8 अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों से भारी संख्या में किसान लाल डिग्गी बिजली घर के परिसर में पहुंच गए। हाथों में स्मार्ट मीटर लेकर किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान को गांव-गांव जारी रखने का एलान किया। करीब तीन बजे जब अधिकारी यहां नहीं आए तो किसान एक्सईएन द्वितीय के कार्यालय में पहुंच गए। वहां अधिकारी नदारद मिले।
फोन से बात करने पर सभी अधिकारी मीटर की वापसी में आनाकानी करने लगे। तब किसानों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों ने जीएमआर कंपनी के पदाधिकारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद किसानों ने स्मार्ट मीटर एसडीओ के हवाले कर दिया।