रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए ट्रेनों में भीड़ ऐसी है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। ट्रेन में अंदर ऊपर से नीचे तक बैठने के लिए जगह नहीं थी। कोई गेट पर लटका था तो कई शौचालय में अंदर घुसकर बैठा था।
रक्षाबंधन को लेकर 7 अगस्त को ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिली। ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री मारामारी करते रहे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई यात्री आपातकालीन खिड़की से अंदर घुस गए। ट्रेन में अंदर ऊपर से नीचे तक बैठने के लिए जगह नहीं थी। कोई गेट पर लटका था तो कई शौचालय में अंदर घुसकर बैठा था।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है। सभी प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है। यह हाल पैसेंजर ही नहीं एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों का भी है।
दिल्ली से अलीगढ़ आने वाली गोमती, महाबोधि, महानंदा, प्रयागराज, वैशाली एक्सप्रेस, टीएडी व ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों में भी काफी भीड़ देखने को मिली। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार पर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी संचालित की जा रही हैं।