फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन माह के लिए बढ़ाया मथुरा-टनकपुर एक्सप्रेस का संचालन, 30 जून तक चलेगी

Tue, 01 Apr 2025 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टनकपुर से मथुरा के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को किया जाएगा। बुधवार व रविवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे की ओर से टनकपुर से मथुरा के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अवधि तीन माह और बढ़ा दी गई है। इस ट्रेन के संचालन की अवधि 30 मार्च को समाप्त हो रही थी। अब यह ट्रेन 30 जून तक चलेगी।

विज्ञापन


पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अंतरगत 05062-05061 टनकपुर-मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। इस ट्रेन से टनकपुर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली थी। अब समय सीमा बढ़ने के बाद यह ट्रेन पूर्व के समय पर ही हाथरस सिटी से मथुरा व टनकपुर के लिए रवाना होगी।

इस ट्रेन को फिर एक बार मथुरा छावनी से मथुरा जंक्शन के बीच निरस्त रखा गया है, जिससे मथुरा जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। यहां अहम है कि इस ट्रेन का संचालन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को किया जाएगा। बुधवार व रविवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें