कई वर्षों से युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ में बल्लभगढ़ में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। 30 मार्च को वह घर से बाहर गए थे, लेकिन रात भर घर नहीं लौटे।
कस्बा के सादाबाद मार्ग निवासी एक व्यक्ति की हरियाणा के बल्लभगढ़ में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
कस्बा के सादाबाद मार्ग निवासी कुलदीप उर्फ कलुआ (45) पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ में बल्लभगढ़ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार के लोगों का कहना है कि कलुआ 30 मार्च को घर से बाहर गए थे, लेकिन रात भर घर नहीं लौटे तो पत्नी व अन्य लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
बताया जाता है कि बल्लभगढ़ में उनका शव मिला है। सूचना मिलते ही मुरसान से उनके परिजन बल्लभगढ़ थाने पहुंच गए। बल्लभगढ़ पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया है।