फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दीवानी में सरेआम रैकी, अधिवक्ताओं ने पकड़ पुलिस को सौंपा, थाने से छोड़ा आरोपी

Fri, 19 Jan 2024 12:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मॉडल संग दुष्कर्म के आरोप में जमानत पर छूटे सपा नेता कौशल दिवाकर की एक युवक ने रैकी की। आरोपी को पीटकर अधिवक्ताओं ने पुलिस को दे दिया। पुलिस ने थाने से आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
दीवानी कचहरी का गेट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ दीवानी परिसर में 18 जनवरी को हाल ही में मॉडल संग दुष्कर्म के आरोप में जमानत पर छूटे सपा नेता कौशल दिवाकर की रैकी हुई। एक युवक उनके फोटो खींच रहा था और किसी को भेज रहा था। जब इस हरकत पर अधिवक्ताओं की नजर गई, तो उसे पकड़कर पीट दिया और पुलिस को सौंप दिया। बाद में कौशल ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। मगर पुलिस ने चंद घंटे बाद युवक को थाने से छोड़ दिया। 

विज्ञापन


हुआ यूं कि शांति सरोवर निवासी कौशल दिवाकर दोपहर में किसी काम के चलते दीवानी गए थे। तभी कुछ युवक समूह में खड़े थे। उनमें से एक ने कौशल की ओर से इशारा किया और पीछे से कौशल का पीछा कर उसका फोटो खींचने लगे। वीडियो बनाने लगे। वह एक अधिवक्ता के चैंबर तक गया। इसी बीच पीछे से किसी अधिवक्ता की नजर वीडियो फोटो बनाने वाले युवक पर पड़ गई। उस अधिवक्ता ने युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। 

उसने अपना नाम नवीन शर्मा बताते हुए कहा कि किसी के कहने पर आया है। उसे पीट दिया गया। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। इस दौरान कौशल की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसे हत्या की धमकी दी गई। मगर पुलिस ने आरोपी को थाने से छोड़ दिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार के अनुसार दोनों में आपसी विवाद हुआ था। दोनों ओर से तहरीर मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें