फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर्फ कोरोना संक्रमितों को ही किया जाएगा आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उनके परिजनों और संपर्क वाले लोगों को बड़ी संख्या में एल-1, एल-2 श्रेणी के अस्पतालों में क्वारंटीन किया गया है। इन लोगों की लगातार बढ़ती संख्या से अस्पतालों में बेड कम पड़ने की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नियमों में बदलाव किया है। नये नियमों के तहत अब केवल कोरोना संक्रमितों को ही अस्पतालों में आइसोलेट किया जाएगा। उसके परिजन एवं संपर्क वाले लोगों का परीक्षण कराकर होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले माह के एक भी कोरोना पाजीटिव केस न पाये जाने के कारण राहत की सांस ले रहे अलीगढ़ प्रशासन की परेशानी आठ अप्रैल को मिले फिरोजाबाद के जमाती के बाद एक बार शुरू हुई तो दिन प्रतिदिन बढ़ती ही गई। सोमवार तक यहां 24 संक्त्रस्मित दर्ज हो चुके हैं। हालांकि इनमें से एक की मौत हो चुकी है और एक ठीक होकर अपने घर चला गया है। कोरोना की रफ्तार थामने के लिए प्रशासन ने संक्रमितों के परिवारीजन एवं संपर्क वाले लोगों को विभिन्न अस्पतालों में क्वारंटीन करने की रणनीति अपनाई। लेकिन लगातार मिल रहे संक्रमित मरीजों के चलते यह नीति असफल होती नजर आ रही है। अस्पताल एवं क्वारंटीन स्थलों में बेड आदि का अभाव हो चला है।
इससे निपटने के लिए प्रशासन ने प्लान बी पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत अब मात्र संक्त्रस्मित व्यक्तियों को ही अस्पतालों में क्वारंटीन करने का निर्णय लिया गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों का परीक्षण कराकर होम क्वारंटीन किया जाएगा। यदि उनका सैंपल पाजीटिव मिलता है तो उन्हें अस्पतालों में आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी लोधा को भी बनाया गया लेवल वन स्तर का कोरोना अस्पताल
अलीगढ़। कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सीएचसी लोधा को भी लेबल वन स्तर का कोरोना अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया है। 30 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल को डेवलप करने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें