- बेटी के जन्म होने पर मिलेंगे 2,000 रुपये
- एक वर्ष की होने एवं टीकाकरण कराने पर - 1000 रुपये
- कक्षा प्रथम में प्रवेश के बाद - 2,000 रुपये
- कक्षा छह में प्रवेश के बाद - 2,000 रुपये
- कक्षा नौ में प्रवेश के बाद- 3,000 रुपये
- 12 वीं के बाद स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर - 5,000 रुपये
वर्ष, आवेदन, भुगतान
2019-20, 2905, 2576
2020-21, 3667, 3379
2021-22, 7205, 6357
2022- 23, 3452, 3299
2023-24, 1671, 112
जिले में कन्या सुमंगला योजना में करीब 15 हजार लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है। आवेदन के बाद पात्र मिलने पर छह श्रेणियों में 15 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। योजना के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए लगातार अभियान जारी है। तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर इसके लिए विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं।- श्रेयस कुमार, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी