फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिना टैंडर बिजली लाइन बदलने की एसई स्तर से चल रही जांच, बिजली राज्य मंत्री से हो सकती है शिकायत

Mon, 30 Jan 2023 03:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बिना टैंडर के सांगवान सिटी परिसर की लाइन बदल दी गई। अधिकारियों के सामने प्रकरण आने पर जेई व ठेकेदार को जिम्मेदार मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया। जेई को निलंबित कर उसके खिलाफ रिकवरी का भी आदेश हुआ।
विज्ञापन
बिजली लाइन प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांगवान सिटी में बिना टैंडर के बिजली की लाइन बदले जाने के मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट पर मुख्य अभियंता द्वारा अब एसई स्तर से समीक्षा कराई जा रही है। उनकी समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर आगे आरोपियों को दोषी करार दिए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। इधर, इस मामले में अभी तक कार्रवाई न होने पर भाजपा नेता ने मुख्य अभियंता को पुन: स्मरण पत्र भेजा है।

विज्ञापन


ये वाकया उस समय सामने आया, जब दूसरी लाइन के लिए शट डाउन लिए जाने पर बिना टैंडर के सांगवान सिटी परिसर की लाइन बदल दी गई। अधिकारियों के सामने प्रकरण आने पर जेई व ठेकेदार को जिम्मेदार मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया। जेई को निलंबित कर उसके खिलाफ रिकवरी का भी आदेश हुआ। साथ में विभागीय जांच तीन अधिकारियों को सौंपी गई। इस जांच के आधार पर जेई को दोषी ठहराते हुए अन्य विभागीय कार्रवाई होंगी। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंप दी है। 

हालांकि अभी इस जांच रिपोर्ट को उजागर नहीं किया गया है। वहीं पता चला है कि मुख्य अभियंता ने इस जांच रिपोर्ट पर एसई से समीक्षा कराई जा रही है। जांच समिति के तथ्यों के क्रास सत्यापन के बाद जो रिपोर्ट आएगी। उसी आधार पर मुख्य अभियंता स्तर से कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। इधर, इस मामले में पूर्व में शिकायत कर चुके भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने मुख्य अभियंता को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने अभी तक कार्रवाई न होने पर सवाल खड़ा किया है। साथ में कहा है कि आने वाली 3 फरवरी को बिजली राज्य मंत्री अलीगढ़ आ रहे हैं। उनके समक्ष यह मुद्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें