भाभीजी घर पर हैं धारावाहिक में एक बार फिर रियल एस्टेट कारोबारी सुमित सर्राफ और माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी दिखेंगे। यह दृश्य मुंबई के साइना स्टूडियो में फिल्माया गया है।
टीवी पर प्रसारित भाभीजी घर पर हैं धारावाहिक में एक बार फिर रियल एस्टेट कारोबारी सुमित सर्राफ और माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी दिखेंगे।
विज्ञापन
टीवी अभिनेता आसिफ शेख के साथ सुमित सर्राफ और संजय माहेश्वरी वाला दृश्य मुंबई के साइना स्टूडियो में फिल्माया गया है। बाजारू रिश्तेदार नामक शीर्षक के एपिसोड में विभूति नारायण मिश्रा, अंगूरी, अनिता, मनमोहन तिवारी कलाकार नजर आएंगे। लेखक मनोज संतोषी द्वारा लिखित डायलॉग को सुमित सर्राफ और संजय माहेश्वरी अपने अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाएंगे।
एपिसोड का प्रसारण फरवरी के द्वितीय सप्ताह में होगा। लेखक मनोज संतोषी ने बताया संजय माहेश्वरी व सुमित सर्राफ इस धारावाहिक का हिस्सा बन चुके हैं। पिछले दो एपिसोड में इनके अभिनय को दर्शकों ने बहुत सराहा है। आने वाले समय में कहानी की मांग के अनुसार इन दोनों के साथ शूटिंग की जाएगी।