फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से एक हजार लोगों को जम्मू कश्मीर भेजा

विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन में चढ़ते एएमयू के छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते हुए देशव्यापी लॉक डाउन के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फंसे जम्मू कश्मीर के 500 के करीब छात्र-छात्राओं सहित आसपास के विभिन्न जिलों के एक हजार लोगों को बृहस्पतिवार रात स्पेशल ट्रेन से रवाना किया गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लॉक डाउन के चलत कक्षाएं बंद कर दी गईं हैं। यहां छात्रावासओं में रह रहे विद्यार्थियों को उनके घरों के लिए रवाना करने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार रात को शासन के निर्णय पर अलीगढ़ जंक्शन से स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। इसमें विवि के 500 के करीब विद्यार्थियों सहित हाथरस, एटा, कासगंज, बुलंदशहर, नोएडा, आगरा में फंसे जम्मू कश्मीर के श्रमिकों को भी रवाना किया गया।
इन सभी जिलों से देर शाम को अलीगढ़ जंक्शन पर 500 के करीब श्रमिक बसों के जरिये पहुंचे। यहां जिला प्रशासन, पुलिस, आरपीएफ की टीम, रेलवे के अधिकारियों ने लोगों को ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सीट आवंटित कर बैठाया। खाने-पाने का सामान देने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर के लोगों को भेजने संबंधि निर्णय शासन स्तर से लिया गया। बृहस्पतिवार को दिन में शासन ने जानकारी दी। इसके बाद सभी व्यवस्था को पूर्ण कर लोगों को रवाना कर दिया गया है। ट्रेन जम्मू कश्मीर के उधमपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। वहां से यह लोग बसों या अन्य वाहनों के जरिये अपने-अपने गंतव्यों को रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें